Jharkhandदेश - विदेश

भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल स्थित मनाई गई क्रिसमस कार्निवल लोगों द्वारा की गई गैदरिंग मस्ती,पूरी हुई बच्चों की विश। शिक्षकों द्वारा ईसा मसीह के जीवनी पर प्रकाश डाला गया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल स्थित आज क्रिसमस कार्निवल महोत्सव का हुआ आयोजन। कार्निवल में बच्चों ने जमकर मस्ती की। जिंगल बेल्स और कैरोल से पूरा स्कूल परिसर गूंज उठा। आयोजन में शिक्षकों, बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बीच-बीच में सांता बने शिक्षकों ने बच्चों के टॉफियां बांटकर धूम मचाई। विभिन्न गीतों पर बच्चों ने जमकर नृत्य किया। कार्निवल में आकर्षक चरनी भी सजाई गई थी। शिक्षिका सीमा लकड़ा ने सभी को बताया कि क्रिसमस क्यों मनाया जाता है।

ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि क्रिसमस  एक ऐसा त्योहार है जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं उद्धार का संदेश देता है।

जीवन मे हमें जो भी प्राप्त है, यह उनका आभार करना सिखाता है। श्री राजगढ़िया ने कहा कि अपनी मेहनत के दम पर आप अपना भविष्य ऐसा बनाएं कि आप हमेशा दूसरों की विश पूरीं करने में कामयाब हो सकें। प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि अपने अंदर हमेशा दूसरों की सहायता करने की भावना विकसित करें।

कार्निवल के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से क्रिसमस सांग पर नृत्य करते हुए आयोजन को सेलिब्रेट किया।आयोजन को सफल बनाने में सुमित कुमार, पूनम कुमारी, शिवानी कुमारी, मम्पी कुमारी, साधना सिन्हा, वसीम रेजा, सोहैल अहमद, दीपिका तिवारी, नीलू श्रीवास्तव, प्रगति सागर, प्रीति कुमारी, रीता राय, सीमा लकड़ा, उषा कुमारी, अंकित विश्वकर्मा, कुमुल कुमार, लालेश्वर पांडेय,विजय शर्मा आदि का योगदान रहा। *क्रिसमस पर पूरी हुई हर बच्चे की विश।*क्रिसमस को लेकर सभी कक्षा के विद्यार्थियों के बीच ए लेटर टू सांता का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों ने सांता को लिखे पत्र में उपहार की इच्छा व्यक्त की थी। आयोजन के उपरांत स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों के बीच उनके विश के अनुसार उपहार का वितरण किया। मनचाहा उपहार पाकर बच्चे बेहद खुश थे। इसके अलावा अपने अभिभावक के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे छोटे बच्चों को भी उपहार दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...