CrimeJharkhand

चार हजार घूस लेते मेदिनीनगर नगर निगम का सिटी मैनेजर और सर्वेयर रंगे हाथों गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पलामू | एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई ने गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में तीसरी किस्त के भुगतान के एवज में 4000 हजार रिश्वत लेते सिटी मैनेजर अनिल उरांव एवं सर्वेयर राकेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम कार्यालय ले आई। यहां से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि सिटी मैनेजर और सर्वेयर ने निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 कल्याणपुर में लाभुक लैलून बीवी से प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त 90 हजार के भुगतान को लेकर घूस मांगी थी। इस संबंध में एजाजुल ने एसीबी के मेदिनीनगर कार्यालय में शिकायत की थी। एसीबी ने मामला दर्ज किया और निगम कार्यालय में गुरुवार की दोपहर एजाजुल ने जैसे ही घूस की राशि सीटी मैनेजर और सर्वेयर को दी वैसे ही एसीबी के अधिकारियों ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
सिटी मैनेजर अनिल उरांव (35) रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे-दुबलिया का रहने वाला है जबकि सर्वेयर राकेश कुमार (33) नावाटोली मेदिनीनगर शहर का निवासी है। दोनों नगर निगम में अनुबंध पर कार्यरत थे और वर्ष 2021 से सेवा देते आ रहे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...