Jharkhand

*डाड़ी रैलीगड़ा स्थित जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यसभा सांसद खीरू महतो का नागरिक अभिनंदन एवं भव्य स्वागत*

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी डाड़ी प्रखंड के रैलीगड़ा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा माननीय राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो का नागरिक अभिनंदन रैलीगड़ा बाजार स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू का युवा नेता प्रदीप रजक एवं संचालन सुबीर झा ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री खीरू महतो ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह क्षेत्र मेरा बहुत पुराना है और इस क्षेत्र से हमारा बहुत पुराना लगाव रहा है इसलिए इस क्षेत्र की जो भी समस्या रही है उसे में गंभीरता से लेते हुए इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया हूं वही दुष्यंत पटेल ने कहा कि जब मेरे पिताजी इस क्षेत्र का विधायक थे उसे वक्त डाड़ी प्रखंड बनाया गया था लेकिन अभी तक डाड़ी प्रखंड को हजारीबाग से रामगढ़ जिला में शामिल नहीं किया गया अगर इस क्षेत्र की जनता इस बार हमें मौका देती है तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि पहले काम मैं विधानसभा में जाकर डाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिला में शामिल करवाने का काम करूंगा। युवा नेता प्रदीप रजक ने अपने वक्तव्य में इस क्षेत्र की समस्या से माननीय राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो को अवगत कराते हुए कहा कि 2005 में जब खीरू महतो इस क्षेत्र के विधायक हुआ करते थे उसे वक्त गिद्दी लोकल सेल को चालू कराया गया था जिससे इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ा गया था जो चालू होने के कुछ माह बाद राजनीति का शिकार होकर बंद हो गया उसे पुनः चालू करने के मांग की गई साथ ही साधु कुटिया को पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने के लिए मांग की गई उनकी मांगों को सांसद खीरू महतो ने स्वागत योग कहते हुए उसे चालू करवाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कुमेश्वर महतो प्रदेश महासचिव राजू महतो मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत कुमार पटेल संजय राम मनोज राम चितरंजन उर्फ छोटू दिनेश महतो दिनेश्वर महतो सुभानकन सरवन संतोष संदीप रिंकू मुस्लिम अक्षय इत्यादि सैकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ता माननीय सांसद महोदय को है हेसालोंग पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ एस्कॉर्ट करते हुए रैलीगड़ा कार्यक्रम स्थल तक जोरदार नारा लगाते हुए लाया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...