BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सिविल सर्जन ने किया नाइट ब्लड सर्वे का निरीक्षण,

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज के सिविल सर्जन ने बरहरवा प्रखंड अंतर्गत डाटापड़ा गांव में आयोजित फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से फाइलेरिया से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और रोग के कारण, इसके फैलने के तरीकों तथा रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नाइट ब्लड सर्वे एक अत्यंत महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसे पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए। उन्होंने सर्वे कार्य में लापरवाही न बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और दवा के माध्यम से इससे बचाव संभव है। नाइट ब्लड सर्वे के जरिए रोग की प्रारंभिक पहचान की जा सकती है, जिससे भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जांच के दौरान पूर्ण सहयोग करें और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम का साथ दें। सिविल सर्जन ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करना है, जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वे कार्य की सराहना करते हुए इसे और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम तीनों गांवों में संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...