झारखंडब्रेकिंग

एनयूएसआरएल में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए क्लाईंट काउंसेलिंग सत्र आयोजित

Share
Share
Khabar365news

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में एनएसयूआरएल कांके, रांची में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए डालसा टीम के द्वारा क्लाईंट काउंसेलिंग के गुण बताये गये एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी टीम के डिपूटी एलएडीसीए, राजेश कुमार सिन्हा, सहायक, सौरभ पांडे एवं शिवानी सिंह के द्वारा अंतिम वर्ष के विधिक छात्रों को क्लाईंट काउंसेलिंग करने के गुण बताये गये तथा वहां उपस्थित 55 छात्र और छात्राओं ने इस सत्र में भाग लिये। इसके पश्चात वहां उपस्थित ग्रामीणों को छात्रों के द्वारा उनकी समस्याओं को गुगल फार्म में भरा गया तथा उन ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं के तहत उनका लिखित आवेदन लिगल-एड-क्लिनिक में लिया गया लीगल एड क्लिनिक की जानकारी आस-पास के ग्रामीणों को दिया गया। राजेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के जागरूकता के लिए बैनर और पोस्टर लगाने पर भी जोर दिया और कहा कि बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोग जागरूक होंगे। जरूरतमंदों को विधिक सेवा दिलाने में सहायता मिलेगी। पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से लोगों को जानकारी होगी, तभी तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा यहां पर खोले गये लीगल एड क्लिनिक का लाभ उठा पायेंगे। इसके साथ ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कांके प्रखंड के आस पास गांव के लगभग 100 से अधिक ग्रामीण भाग लिये, जिन्हें निशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध जानकारी दी गयी। शिवानी सिंह ने कहा कि वृद्ध महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिलाने में भी पीएलवी मदद पहुचाते हैं। विधवाओं को पेंशना दिलाना भी हमलोगों का प्रमुख कार्य है। कच्चे मकानों पर रहनेवाले ग्रामीणों से कहा कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य को सरकारी योजना का लाभ न ले पाये है, तो शीघ्र ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से सम्पर्क कर सकते है। आज के इस कार्यकर्म में एलएडीसी टीम के राजेश कुमार सिन्हा, सौरभ पांडे, शिवानी सिंह व अन्य उपस्थित थे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...