BreakingJharkhand

CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी की सालगिरह

Share
Share
Khabar365news

Anniversary of Hemant- kalpana आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है. ये दिन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के लिए बेहद खास है. आज से ठीक 18 साल पहले हेमंत सोरेन की शादी कल्पना सोरेन से हुई थी.  आज के दिन को खास बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन असम के कामख्या मंदिर में राज्य के खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे . बता दें कि 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन की शादी मूल रूप से ओड़िशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन के साथ हुई थी, यह अरेंज मैरेज था. राजनीति में एंट्री से पहले ही कल्पना ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो इस चुनाव में दोनो पति पत्नी यानि कि कल्पना और हेमंत (Hemant Soren) को जीत मिली. बतौर राजनेता ये कल्पना की पहली जीत थी. गौरतलब है कि हेमंत ने भी अपनी जीत का श्रेय अपनी पत्नी को दिया.

झारखंड की राजनीति की गेमचेंजर बनीं कल्पना

गृहिणी कल्पना के लिए राजनीति कभी उनकी पहली पसंद नहीं थी, लेकिन 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके पति की गिरफ्तारी के बाद उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई. ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में हेमंत को गिरफ्तार किया था. अपने पति की कानूनी लड़ाइयों से उत्पन्न व्यक्तिगत और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, कल्पना ने पार्टी में नया जोश भर दिया. 48 वर्षीय कल्पना ने अपने को तेजतर्रार नेता साबित कर दिया है.

इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री

ओडिशा के मयूरभंजन की मूल निवासी कल्पना का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ. कल्पना ने शुरुआती पढ़ाई-लिखाई केंद्रीय विद्यालय से की है. कल्पना के पास इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री भी है. राजनीति में आने से पहले कल्पना एजुकेशन के क्षेत्र में काम करती थीं. 2024 के उपचुनाव में कल्पना गांडेय सीट से मैदान में उतरी थीं. यहां से जीतकर वे विधायक चुनी गई थीं. इस बार भी कल्पना गांडेय से ही जीतकर सदन पहुंची हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक पति हेमंत सोरेन से कल्पना अमीर हैं. कल्पना की कुल संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा है, जबकि हेमंत की कुल संपत्ति 2.59 करोड़ के आसपास है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...