BreakingJharkhandRanchi

झारखंड में होनेवाली है 26000 शिक्षकों की बहाली, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- शुरू कर दी गयी है प्रक्रिया

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहा कि राज्य सरकार ने 26 हजार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि शिक्षा राज्य की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं होगा।
इस मौके पर सीएम ने 350 नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 137 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य गणित और विज्ञान विषयों के रहे, जबकि गोड्डा जिले के 213 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) शामिल रहे। यह नियुक्ति शिक्षा विभाग की उस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत कुल 4333 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सरकार का लक्ष्य 30 सितंबर तक शेष चयनित उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र देने का है।

सोरेन ने कहा कि हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में लगातार बहाली हो रही है और अब 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, “आज आप सभी राज्य की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने का मजबूत स्तंभ बनने जा रहे हैं। सरकार हर स्तर पर—प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा—बेहतर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।”
मुख्यमंत्री ने नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक खुशी का दिन है, लेकिन साथ ही चुनौती भरी जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। “झारखंड को हमें उस मुकाम तक ले जाना है, जहां इसे केवल खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि बौद्धिक शक्ति के लिए भी पहचाना जाए,” उन्होंने कहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सप्तमी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

आध्यात्मिक रंगों से जीवन खुशहाल बन जाता है- ब्रह्माकुमारी रोशनी

Khabar365newsप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का शाखा भुरकुंडा सेवा केंद्र हिताची एटीएम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...