BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बागुनहातु चौक पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

सिदगोड़ा थाना अंतर्गत घनी आबादी वाले बागुनहातु चौक पर शराब की दुकान खोलने से स्थानीय निवासियों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव की आशंका को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। लोगों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर दुकान को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि शराब दुकान खुलने से महिलाओं और बच्चों को इसके पास से गुजरने में असुरक्षा का माहौल महसूस हो रहा है। महिला विश्वविद्यालय के सामने शराब दुकान का होना शिक्षा के वातावरण और सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल उचित नहीं है। इसके कारण महिलाओं के साथ छेड़खानी और अन्य असामाजिक गतिविधियों की संभावना बढ़ सकती है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है। विधायक ने यह भी कहा कि दुकान के पास ही जैप-6 का कार्यालय और बेस कैप है, जिस पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। साथ ही, आसपास की निजी कंपनियों में कार्यरत अस्थायी मजदूरों में शराब सेवन की प्रवृत्ति बढ़ने से उनके परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति खराब होने का खतरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से समाज का वातावरण बिगड़ेगा और युवाओं के साथ परिवारों का भविष्य भी प्रभावित होगा। वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर इस दुकान को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...