BreakingJharkhand

संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल हुए के राजू, पंचायत से वार्ड स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Share
Share
Khabar365news

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने मंगलवार को पाकुड़ जिले के सदर ब्लॉक के सात पंचायतों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। संवाद के बाद सहरकोल स्थित एन के पैलेस में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक यानी ग्रास रूट तक अपनी संगठन को मजबूती प्रदान कर जरूरतमंद जनता की आवाज बनेगी।

के राजू ने बताया कि कांग्रेस का वर्तमान संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 चल रहा है। इसी सिलसिले में वह पाकुड़ पहुंचे हैं और पंचायत कमेटी के सदस्यों से सीधा संवाद कर गांव-गांव, टोले-टोले और वार्ड-वार्ड तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पंचायत से लेकर नगर परिषद के वार्ड तक संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनकी आवाज बनकर उन्हें उनका हक दिलाने का काम करेंगे।

प्रदेश प्रभारी ने यह भी बताया कि पाकुड़ में संगठन मजबूती पर बेहतर काम हो रहा है और यहां पर 85 प्रतिशत संगठन का काम अब तक पूरा कर लिया गया है। अगले माह में नगर परिषद के सभी वार्ड स्तर पर कमेटी का गठन होगा, और प्रत्येक माह बैठक कर समीक्षा की जाएगी। आगामी नगर परिषद और नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस, झामुमो के वोट बैंक को मजबूती देने की दिशा में कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम करेंगे।

एक सवाल के जवाब में राजू ने कहा कि एस आई आर झारखंड में भी शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाकुड़ और साहिबगंज के वोटर लिस्ट पर निगरानी रखने की अपील की और कहा कि सभी जगह बीएलओ बनाकर इस मामले पर नजर रखेंगे। यदि किसी वोटर का नाम छूट गया हो या किसी परिवार से अधिक संख्या में नाम हो तो उसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड में फर्स्ट टाइम जिला अध्यक्ष पारदर्शी तरीके से चयन किए जाएंगे। सीनियर लीडर केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर 8 से 10 दिन तक जिला अध्यक्ष के चयन पर काम करेंगे। अक्टूबर के पहले सप्ताह में जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

प्रदेश प्रभारी ने यह भी कहा कि पेसा कानून को लेकर मुख्यमंत्री झारखंड काफी गंभीर हैं। उन्होंने हाल ही में इस विषय पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की है और जल्द ही पेसा कानून का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके तहत झारखंड में पेसा एक्ट मजबूती से लागू होगा और ग्राम सभा की भूमिका और बेहतर होगी। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर महतो, कमलेश, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, शमशेर आलम, तनवीर आलम, सतीश पाल मंजनी, केदार पासवान, श्री कुमार सरकार और बरकत खान भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...