BreakingJharkhandRamgarh

रजरप्पा मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को सपरिवार रजरप्पा मंदिर पहुंचे। वे यहां अपने पिता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का दामोदर नदी में विसर्जन करने आए थे। सीएम हेमंत सोरेन ने पारंपरिक और संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थि विसर्जन किया। इस अवसर पर उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

बता दें कि दिवंगत शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म पूरा होने के बाद रविवार को सीएम परिवार सहित नेमरा गांव से रजरप्पा के लिए रवाना हुए थे। इससे एक दिन पहले शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में संस्कार भोज का आयोजन किया गया था, जहां लाखों लोग दिशोम गुरु को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

राज्यभर से श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने गुरुजी के प्रति लोगों की गहरी आस्था और सम्मान को दर्शाया। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार की ओर से अन्य धार्मिक परंपराओं का भी पालन किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...