झारखंडब्रेकिंग

सिरमटोली रैंप विवाद पर सीएम हेमंत का बड़ा बयान, सदन के अंदर बोले- किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सरहुल महोत्सव मनाया जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आज सदन में कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें फ्लाईओवर के रैंप को लेकर जानकारी मिली है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरहुल महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रश्न कल के दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा फ्लाई ओवर के ढलान को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के विरोध पर मुख्यमंत्री का पक्ष जानना चाह रहे थे। मालूम हो कि सरना स्थल के पास फ्लाईओवर का रैंप बनाए जाने से कई सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। 17 मार्च को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

सिरमटोली सरना स्थल के समक्ष रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोगों ने शवयात्रा निकाली। शव यात्रा सिरमटोली सरना स्थल से निकल कर क्लब रोड, सुजाता चौक, मेन रोड होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंची, जहां पुतला दहन किया गया। एक प्रदर्शनकारी ने अपना सिर भी मुंडवाया था, जिसने पुतलों में आग लगायी। साथ ही 22 को रांची बंद का नारा लगाया गया. विरोध प्रदर्शन की वजह से अलबर्ट एक्का चौक पर जाम लग गया था।

मौके पर आदिवासी संगठनों के लोगों ने कहा कि दो-ढाई माह से लगातार आंदोलन चल रहा है, पर सभी आदिवासी नेता खामोश हैं। सिरमटोली सरना स्थल सरहुल की शोभायात्रा का केंद्र है। रैंप निर्माण से शोभायात्रा पर असर पड़ेग। वक्ताओं ने कहा कि रांची के विधायक सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ भी कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनका भी पुतला दहन किया जा रहा है। रैंप निर्माण के विरोध में 22 मार्च को रांची बंद रहेगा। 

बता दें कि सिरमटोली मेकॉन फ्लाई ओवर का रैंप मुख्य सरना स्थल के द्वार पर उतार दिया गया है, जो आदिवासी समुदाय के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लिहाजा रैंप को हटाने की मांग की जा रही है। 1 अप्रैल को आदिवासियों के प्रमुख पर्व सरहुल है। तमाम गांव, मोहल्ला, टोलों से निकलने वाली शोभायात्रा और जुलूस इस सरना स्थल पर पहुंचेगी. लोगों का कहना है कि रैंप की वजह से सरहुल पर्व के दिन बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...