BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC में उम्र सीमा छूट पर सीएम का कुणाल षाडंगी को सकारात्मक आश्वासन

Share
Share
Khabar365news

पूर्व विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता कुणाल षाडंगी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात में कुणाल षाडंगी ने मुख्यमंत्री से 14 वीं जेपीएससी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने का आग्रह किया। उन्होंने छूट देने के लिए मुख्यमंत्री के सामने कई तर्क भी रखे। हाईकोर्ट के आदेश को भी रेखांकित किया। कुणाल षाडंगी को मुख्यमंत्री ने विचार करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। इससे उम्र सीमा में छूट मिलने की उम्मीद जगती दिखने लगी है।

इसके अलावा कुणाल षाडंगी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई अन्य मुद्दों को भी रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के कई लैप्स केंद्रों पर सॉफ़्टवेयर की गड़बड़ी के कारण धान की ख़रीद नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सीएम से भुवनेश्वर की तर्ज़ पर रांची से भी छोटी दूरी की अंतराष्टीय उड़ान शुरू कराने का आग्रह किया। साथ ही जमशेदपुर स्थित सोनारी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद एटीआर जैसे छोटे और मध्यम आकार के हवाई जहाज़ों की उड़ान शुरू करने की मांग की। कुणाल ने बताया कि NEP 2020 के तहत अंगीभूत कॉलेजों में ईंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद हो जाने के बाद, इससे जुड़े शिक्षक व कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। उन्हे यथासंभव स्थानीय स्तर पर समायोजित करने पर सरकार को विचार करना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...