BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी ठंड की दस्तक, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। अगले कुछ दिनों में राज्यभर में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 से 15 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

10 और 11 नवंबर को झारखंड के पांच जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और गुमला-लोहरदगा में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, 12 और 13 नवंबर को अधिकतम तापमान लगभग 24°C और न्यूनतम तापमान 10 से 11°C के बीच रहने की संभावना है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ और शुष्क, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है।

उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर के कारण राज्य में ठंड बढ़ने लगी है। पश्चिमी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। वहीं देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम ठंड महसूस की जाएगी। पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई  चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8°C, जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.6°C रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...