Jharkhand

कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन के निधन पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के निधन के बाद शुक्रवार को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बता दें कि डॉ एमएस स्वामीनाथन बीते गुरुवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 98 वर्ष की आयू में दुनिया को अलविदा कह दिया। स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को हुआ था। उन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने इस मौके पर कहा कि डॉ स्वामीनाथन का इस दुनिया से जाना कृषि के क्षेत्र में देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनिष गोविंद ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वामीनाथन ने हरित क्रांति की सफलता के लिए दो केंद्रीय कृषि मंत्रियों सी सुब्रमण्यम और जगजीवन राम के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने केमिकल-बायोलॉजिकल टेक्नोलॉजी के जरिए गेहूं और चावल की प्रोडक्टिविटी बढ़ाई और हरित क्रांति को सफल बनाया। हरित क्रांति के चलते भारत में गेहूं और चावल के उत्पादन में भारी इजाफा देखने को मिला। भारत को एक वक्त पर अनाज के लिए विदेशी मुल्कों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन हरित क्रांति की वजह से भारत एक कृषि उत्पादक देश बन गया। मौके पर कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार, एचओडी प्रभात किरण, डॉ सत्य प्रकाश, प्रिया कुमारी, फरहीन सिद्दीकी समेत विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ साथ विद्यार्थी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...