
हजारीबाग। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष सहाय ने बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत डांड़ पंचायत के ग्राम घोसी, गुरुडीह, पिचरी, सारूगारू खुर्द में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य नरसिंह प्रजापति, डांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम के साथ जनसंपर्क कर ग्रामीणों की जन समस्याओं से रूबरू हुए।
गंभीरता पूर्वक जनसमस्याओं से रूबरू होते हुए हर संभव समस्याओं का समाधान का भरोसा जताते हुए कहा कि सभी का समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी यह कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करें उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से आपसी समन्वय को स्थापित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान का प्रयास कर रहे हैं इससे संगठन की ताकत और भी बढ़ी है ज्यादा से ज्यादा लोगों तक झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की किरण सुदूरवर्ती गांव के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जाए इसके साथ साथ सभी मिलकर काम करेंगे ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचे।
Leave a comment