Jharkhand

खास महल जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान,उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम ने चहारदीवारी को ध्वस्त कर कराया अतिक्रमण मुक्त

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार हजारीबाग के थाना संख्या 157 भवन पट्टा होल्डिंग संख्या 302, प्लॉट संख्या 872/1235,873/ 1336 एवं 893/1337, रकवा क्रमशः 0.25 एकड़,0.15 एवं 0.10 एकड़ कुल रकवा 0.50 एकड़ भूमि के दक्षिणी भाग पर अवैध रूप से चाहरदिवारी का निर्माण किए जाने की प्राप्त सूचना के आधार पर प्रशासन की चार सदस्यीय गठित टीम के द्वारा उक्त भूमि पर कारवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।


गौरतलब है कि यह लीज भूमि मोहम्मद अहसान पिता स्वर्गीय मोहम्मद सामुएल के नाम से दिनांक 31 मार्च 2008 तक नवीकृत था एवं लीज की अवधि समाप्त हो चुकी थी। लीज नवीकरण नहीं होने की स्थिति में यह भूखंड सरकार की संपत्ति घोषित हो जाती है।
उपरोक्त के आलोक में अवैध रूप से चहारदीवारी निर्माण करने वाले के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की गई है।
खास महाल की भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने तथा अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु शशि भूषण सिंह अंचल अधिकारी सदर, राम रतन वर्णवाल सीओ केरेडारी,अनिल कुमार सीओ कटकमसांडी एवं बालेश्वर राम अंचल अधिकारी बड़कागांव को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...