Home Jharkhand यातायात नियमों का पालन करने एवं लोगों में दिशा निर्देश को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस का अभियान जारी
Jharkhand

यातायात नियमों का पालन करने एवं लोगों में दिशा निर्देश को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस का अभियान जारी

Share
Share

हजारीबाग: गलत दिशा में वाहन चलाने की रोकथाम एवं यातायात नियम का पालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत हजारीबाग जिला परिषद चौक के पास यातायात नियमों का ना पालन करने वाले वाहन चलाने वाले लोगों का चालान काटा गया तथा 50 गाड़ी से लगभग ₹70000 का चालान काटा गया। यातायात थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा के नेतृत्व में वाहन जांच चलाया गया । जिसमें दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट , बिना लाइसेंस, ट्रिपल लोड एवं चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के चल रहे लोगों को रुकवा कर फाइन काट और यातायात नियमों को समझा कर छोड़ा गया । वहीं मौके पर यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने एवं लोगों में जागरूकता को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । लोगों को ज्यादा से ज्यादा यातायात नियमों का पालन करवाकर सड़क दुर्घटना में कमी लाकर जान माल की क्षति से बचाना हमारी प्राथमिकता है और उनको यह समझाना कि वह अपने परिवार के लिए कितने जरूरी हैं इसलिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें कोई भी इसका उल्लंघन ना करें और इसको लेकर वह चिंतित है कि लोग इसको अच्छी तरह से समझ जाए और कानून के नियम पालन के साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें जिससे वह अपना और अपने परिवार का भला कर सके और कानून के आदेश का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मौके पर सड़क सुरक्षा के सदस्य मोहम्मद शारिक और यातायात पुलिस अपने सशस्त्र बल के साथ मौजूद थी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...