BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : राहुल गांधी की गिरफ़्तारी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर भाजपा की बर्बर सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम साकची गोलचक्कर पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि गत दिनों बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कथित ‘‘वोट चोरी के खिलाफ जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के 300 सांसद एवं नेता निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च कर रहे थे। लोकतांत्रिक अधिकारों की अवहेलना करते हुए केंद्रीय प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस अलोकतांत्रिक कदम के विरोध में आज पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब हम सबों को जनक्रांति के लिए तैयार रहना है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बार बार लोकतंत्र को खासकर चुनवा प्रक्रिया का माखौल बना कर रख दिया है। आज हम भारतियों का वोटिंग के अधिकार और नेता चुनने के तरीकों को गलत तरीके से हैक कर लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि इसी खामियों को कांग्रेस नेता सह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से निर्वाचन आयोग के बड़े लापरवाही और गलत कार्य को तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। बार बार सरकार बनाने के लिए वोटों की चोरी की गई है। वर्तमान सरकार में बेईमानी का बोल बाला हो गया है।

जमशेदपुर में भी बहुत बड़ा क्रांति होगा। आप सब तैयार रहें। आम जनता अपने लोकतंत्र में वोट देने के अधिकार के रक्षार्थ घरों से निकलें। वर्तमान भ्रष्ट आचरण की सरकार को गद्दी से हटाने का प्रण लें। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनक्रांति का हिस्सा बने, तभी हम भारत को बचा सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...