झारखंडब्रेकिंग

गुमला में कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस ने गुमला में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा सहित कई नेता शामिल हुए। 

कार्यक्रम की शुरुआत जिले में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर शहर का भ्रमण करते हुए जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां एक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर संविधान को बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कांग्रेस के बैनर तले एकजुट होने की बात कही। 

कार्यक्रम में आए सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने कहा, “नेता राहुल गांधी लगातार संविधान को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेसियों को गोलबंद होने की आवश्यकता है।” वहीं, कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने कहा, “संविधान कोई सामान्य किताब नहीं है, बल्कि यह इस देश के गरीबों को उनके मान सम्मान से जीने का कानूनी अधिकार देता है।” इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई मुद्दों को लेकर हमला किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा, “इस देश में अगर कांग्रेस नहीं होती तो अब तक संविधान में बदलाव कर गरीबों, आदिवासियों और दलितों का हक अधिकार छीन लिया जाता। ऐसी परिस्थिति में आज सभी लोगों को कांग्रेस का साथ देने की आवश्यकता है। ”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले आदिवासी कार्यकर्ता का घर जलाया

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति और सही दिशा में...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में 4 दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष का शव कुएं से बरामद

Khabar365newsगिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र स्थित मायाराम टोला से लापता 12...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

गोपीनाथपुर में गूंजा सनातन का स्वर, विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भीड़

Khabar365newsपाकुड़ जिला स्थित गोपीनाथपुर गांव में हिंदू समन्वय समिति द्वारा आयोजित विराट...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...