JharkhandpatratupatratuRamgarh

PTPS कॉलेज, पतरातू में ₹1.90 करोड़ की लागत से बहुउद्देश्यीय कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कार्य शुरू शिलान्यास माननीय विधायक एवं CEO, PVUNL द्वारा सम्पन्न

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

PVUNL द्वारा अपनी समुदायिक विकास पहल के अंतर्गत आज PTPS कॉलेज, पतरातू में बहुउ‌द्देश्यीय कॉन्फ्रेंस हॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक, बड़कागांव श्री रोशन लाल चौधरी जी थे, जिन्होंने CEO, PVUNL के साथ संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

माननीय सांसद, हज़ारीबाग श्री मनीष जायसवाल जी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि बहुउद्देश्यीय कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण क्षेत्र की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक नई दिशा प्रदान करेगा। वही मौके पर राजीव जयसवाल, संसद प्रतिनिधि ने भी सभा को संबोधित किया ।

अपने संबोधन में CEO, PVUNL ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास तथा युवाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह बहुउद्देश्यीय कॉन्फ्रेंस हॉल न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक सुदृढ़ मंच भी प्रदान करेगा।

PTPS कॉलेज, जिसकी स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी, वर्षों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। PVUNL पूर्व में भी कॉलेज के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुका है।

₹1.90 करोड़ की लागत से बनने वाला यह बहुउद्देश्यीय कॉन्फ्रेंस हॉल शैक्षणिक कार्यक्रमों, सेमिनार, कार्यशालाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान छोटेलाल कुमार, जिन्होंने Vinoba Bhave University स्तर पर आयोजित Inter College Cross Country Race में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, को सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।

शिलान्यास समारोह के माध्यम से PVUNL ने पुनः यह स्पष्ट किया कि वह केवल ऊर्जा उत्पादन ही नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा के समग्र विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में प्राचार्य, PTPS कॉलेज ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया तथा कॉलेज के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

श्री अनुपम मुखर्जी , सी जी एम प्रोजेक्ट, श्री बिश्नु दत्ता, जीएम प्रोजेक्ट एंड श्री ज़ियाउर रहमान , हेड ऑफ़ मानव संसाधन

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची-छत्तीसगढ़ रूट की एसी बस में लगी भीषण आग,

Khabar365newsरांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बुधवार शाम अचानक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी पर गढ़वा डीसी सख्त,

Khabar365newsमिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच देश में पेट्रोल, डीजल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : लोहे के गेट में उतरा करंट, युवक की दर्दनाक मौत

Khabar365newsजामताड़ा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां करमाटांड़ प्रखंड...