BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 13,400 बोतलें जब्त

Share
Share
Khabar365news

रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मांडर पुलिस ने रांची-कुड़ू रोड पर एक ट्रक से 13,400 बोतल कफ सिरप जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कफ सिरप को 134 चावल की बोरियों में छिपाकर रखा था। जब्त कफ सिरप का नाम फेंसाडाइल (PHENSEDYL-100 ML) है, जो कि हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी Abbott Healthcare PVT. LTD बनाती है।

बताया जा रहा है कि रांची के तुपुदाना क्षेत्र में स्थित saili Traders इस कफ सिरप का सप्लायर है। मांडर पुलिस ने वसीम निजाम शेख नामक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने यह कार्रवाई यूपी क्राईम ब्रांच के द्वारा मिली सूचना के आधार पर की है।


ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने जानकारी दी कि यह मामला बड़ी तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब इसके नेटवर्क के मुख्य सरगना की पहचान में जुटी हुई है। साथ ही, यह भी जांच कर रही है कि इस खेप का झारखंड के किन जिलों में वितरण होना था। मौके पर खलारी डीएसपी और मांडर थाना प्रभारी भी मौजूद थे। फिलहाल बरामद सिरप को औषधि नियंत्रण विभाग के हवाले कर दिया गया है।

आपको बता दें कि साल 2024 में भी इसी नाम और इसी कंपनी से बनी फेंसाडाइल कफ सिरप की 26000 बोतल धनबाद पुलिस ने जब्त किया था। उस दौरान धनबाद पुलिस की यह कार्रवाई गुजरात पुलिस की सूचना पर की गई थी। बाद में इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई थी। वहीं बीते रविवार को जो फेंसाडाइल कफ सिरप रांची पुलिस ने जब्त किया है, उसकी सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा दी गई थी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...