हजारीबाग

रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान — हजारीबाग में सड़क सुरक्षा विशेष सप्ताह की जोरदार शुरुआत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” स्लोगन के साथ सड़क सुरक्षा विशेष सप्ताह का शुभारंभ आज से पूरे राज्य में किया गया है, जो 03 नवंबर से 09 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसी क्रम में हजारीबाग के नगवां क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग के नेतृत्व में संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैधनाथ कामती ने किया। इस दौरान ओवरस्पीड वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई तथा मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटे गए। साथ ही वाहन चालक, सहचालक और यात्रियों की काउंसलिंग कर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), मोटरयान निरीक्षक विजय गतम, यातायात पुलिस एवं सड़क सुरक्षा टीम सक्रिय रूप से शामिल रहे।
अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष सप्ताह के तहत सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और गति सीमा में वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

जिला प्रशासन का संदेश साफ है —
“सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ
!”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...