JharkhandRanchi

बच्चों को अच्छी शिक्षा दें अभिभावक : आलिया नाज़

Share
Share
Khabar365news

रांची । राजकीय मध्य विद्यालय कांटा टोली का द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजित
रांची, 25 मार्च। रांची शहर के वार्ड 11 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कांटा टोली में द्वितीय वार्षिक आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने झारखंड की समृद्ध संस्कृति को मुख्य अतिथि पार्षद आलिया नाज़ के समक्ष आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रधानाध्यापक पी.के. सिंह के नेतृत्व में किया गया, जबकि संचालन संध्या किरण कुजूर ने किया। जानकारी के अनुसार, रांची जिले के लगभग 2000 स्कूलों में 25 मार्च को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में “स्पीक वोकेबुलरी” और “पढ़ो और बढ़ो” जैसे शैक्षणिक कोर्स भी चलाए जा रहे हैं। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंडी संस्कृति को जीवंत किया, जिसमें झारखंडी नृत्य, भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, दिशोम गुरु पद्मभूषण शिबू सोरेन की जीवनी, आदिवासी सभ्यता, ‘पेड़ बचाओ’ संदेश, सावित्रीबाई फुले, बंगाली परिधान और बिहारी परंपरा जैसी झलकियां शामिल थीं।

मुख्य अतिथि आलिया नाज़ ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षा विभाग की मेहनत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में जो भी आवश्यकताएं होंगी, उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनकर देश का नाम रोशन कर सकें।
प्रधानाध्यापक पी.के. सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इससे बच्चों में बोलने और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित हो रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर कुलदीप, कौकब फिरदौस, संध्या किरण कुजूर, बेलुल सुधर्म, उज्ज्वला कुमारी, अनिता कुमारी, रक्षित, शामली बाड़ा, कुमारी गौरी रेखा, सीमा, पार्षद प्रतिनिधि सदाम कुरैशी, आशिक कुरैशी, राकेश तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
CrimeJharkhandpatratupatratu

प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत राजा बागी निवासी...

JharkhandRanchi

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें – के. रवि

Khabar365newsमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ...

BreakingJharkhand

JBVNL Tariff Order 2026-27: क्या हैं मुख्य बदलाव?

Khabar365newsबिजली झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27...

JharkhandPakur

पाकुड़ में मौत बनकर दौड़ी रफ्तार: ट्रेलर ने छीनी एक और जिंदगी

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा सड़क पर दर्दनाक हादसा, कोरियडीह...