हजारीबाग

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार के काराधीक्षक से हजारीबाग यूथ विंग की शिष्टाचार मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट /ए. खान

सेवा का दायरा केवल समाज तक सीमित नहीं, बल्कि कारागार के भीतर रह रहे जरूरतमंद बंदियों तक संवेदनशीलता के साथ पहुँचना ही हमारा उद्देश्य है : चंद्र प्रकाश जैन

मानवता और पशु संरक्षण के प्रति तत्परता हजारीबाग यूथ विंग की पहचान है, भविष्य में भी सेवा कार्य पूरी निष्ठा से जारी रहेंगे : करण जायसवाल

हजारीबाग :

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, हजारीबाग के काराधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन से शुक्रवार को हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर की गई।
मुलाकात के दौरान संस्था के सभी सदस्यों ने क्रमवार अपना परिचय काराधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे काराधीक्षक ने गंभीरता एवं आत्मीयता के साथ सुना। इस अवसर पर समाज सेवा कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ।
बैठक के दौरान हाल ही में किए गए एक मानवीय एवं सराहनीय कार्य का विशेष उल्लेख किया गया। काराधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन द्वारा बीते दो दिन पूर्व एक पत्र के माध्यम से केंद्रीय कारा परिसर में मौजूद बछड़ों को सुरक्षित एवं बेहतर स्थान पर भेजने का निर्देश दिया गया था। पत्र प्राप्त होते ही हजारीबाग यूथ विंग ने तत्परता दिखाते हुए तीव्र गति से आवश्यक कार्रवाई की और सभी बछड़ों को सुरक्षित रूप से हजारीबाग गौशाला पहुंचाया। इस कार्य की सराहना करते हुए काराधीक्षक ने कहा कि संस्था द्वारा जिस तेजी और संवेदनशीलता के साथ यह कार्य संपन्न किया गया, वह वास्तव में प्रशंसा के योग्य है। इसे पशु संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया गया। इसके पश्चात संस्था की ओर से पिछले साढ़े चार वर्षों में किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी काराधीक्षक के समक्ष रखी गई। संस्था ने बताया कि वह निरंतर जरूरतमंद,असहाय एवं उपेक्षित वर्गों के लिए सेवा कार्य करती आ रही है। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग यूथ विंग ने केंद्रीय कारागार में ऐसे निराश्रित एवं जरूरतमंद बंदियों, जिनका कोई पारिवारिक सहारा नहीं है, उनके लिए कंबल उपलब्ध कराने का आग्रह किया। शीघ्र ही केंद्रीय कारागार में बंदियों के बीच कंबल तथा बच्चों के बीच जैकेट का वितरण किया जाएगा, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि समाज सेवा केवल बाहरी समाज तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि कारागार के भीतर रह रहे जरूरतमंद बंदियों तक भी संवेदनशीलता के साथ सेवा पहुंचाना हमारा दायित्व है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते दिनों अंडमान निकोबार घूमने के उद्देश्य गया था। जहां वहां की जेल जाने का भी मौका मिला वहां जिस प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता लोग सेवा प्रदान करते हैं मुझे लगा कि यहां भी सेवा करनी चाहिए। संस्था अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य समाज के हर उस वर्ग तक सेवा पहुंचना है, जो किसी कारणवश मुख्यधारा से वंचित रह जाता है। केंद्रीय कारागार में निराश्रित एवं जरूरतमंद बंदियों के लिए सेवा कार्य करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। काराधीक्षक द्वारा दिए गए पत्र पर बछड़ों को सुरक्षित गौशाला पहुँचाना मानवता और पशु संरक्षण के प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाता है। काराधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने हजारीबाग यूथ विंग के सेवा भाव एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक एवं जनहितकारी प्रयासों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे,उपाध्यक्ष विकास तिवारी,कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार, कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, रोहित बजाज एवं प्रमोद खण्डेलवाल उपस्थिति रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...

हजारीबाग

15 अगस्त पर अनुमंडल से प्रखंड तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण से जनसंबोधन तक तय हुई जिम्मेदारी

Khabar365newsउपायुक्त कार्यालय, हजारीबाग ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश, सभी संबंधित कार्यालयों को...