बिहारब्रेकिंग

मरीज के परिजन बन अस्पताल घुसे अपराधी, हॉस्पिटल संचालिका को गोलियों से भूना; मौत 

Share
Share
Khabar365news

पटना : पटना के अगमकुआं के धनुकी मोड़ स्थित एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार दोपहर हुई, जब 33 वर्षीय सुरभि राज अपने चेंबर में बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 5-6 की संख्या में आए अपराधी मरीज के परिजन बनकर अस्पताल में दाखिल हुए। फिर अचानक पिस्टल निकालकर सुरभि राज पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां दाग दी। गोलीबारी के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

अस्पताल स्टाफ जब उनके चेंबर में पहुंचा तो सुरभि राज खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना पुलिस और पटना सिटी एसडीपीओ अतुलेश झा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

पटना सिटी एसडीपीओ अतुलेश झा ने कहा कि शाम करीब साढे 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल की संचालिका को गोली मार दी गयी है। जब टीम पहुंची तो पता चला कि उन्हें गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी। घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। फिलहाल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस मामले को गहराई से खंगाल रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...