BiharBreakingPatna

पटना में अपराधियों ने की BJP नेता की गोली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच एक घटना पटना में हुई है जहाँ अपराधियों ने एक BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पशु चिकित्सक और किसान भी थे। और BJP में वो किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। मृतक की पहचान सुरेन्द्र केवट के रूप में हुई है। सुरेन्द्र केवट को खेत में पानी देने के दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। घटना पिपरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बिहार में आय दिन इस तरह की घटनाएं होना बिहार के लोगों के लिए सुरक्षा पर सवाल खड़े कर देती है। 

पुलिस ने बताया कि सुरेन्द्र केवट बीते शनिवार रात अपने खेत से मोटर बंद कर घर लौट रहे थे, उसी वक्त एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उनपर लगातार फायरिंग कर दी और वहां से भाग खड़े हुए । गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें पटना एम्स ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

बताया जा  रहा है कि मृतक को कुल 4 गोलियां लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आरके पाल ने बताया किअभी तक परिजनों ने किसी पर आरोप नही लगाया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। वहीँ पुलिस अपनी तरफ से मामले की जांच की जा रही है जिससे यह पता लग सके कियह आपसी रंजिश का मामला है या कोई राजनीतिक मामला। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...