Jharkhand

झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

Share
Share
Khabar365news

भाजपा को हजारीबाग से उखाड़ फेकना हमारा लक्ष्य–संजीव बेदिया

ढौठवा मुखिया जय प्रकाश केसरी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ झामुमो मे शामिल

हजारीबाग कटकमसांडी बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित झामुमों कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर पहुंचे झारखंड परिवहन प्राधिकार का सदस्य सह बतौर मुख्य अतिथि संजीव कुमार बेदिया ने भाजपा पर जमकर बरसते हुए कहा कि भाजपा जनविरोधी पार्टी है। भाजपा को जनकल्याण से कोई सरोकार नही है। उन्होने आगे कहा कि हजारीबाग का विकास चाहते हैं तो जड़वत सांसद विधायक को जड़ से उखाड़ फेकना होगा। आगे कहा कि हेमंत सरकार ने सूबे में अनेक जनकल्याणकारी कार्य संचालित कर उनकी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है। क्षेत्रीय पार्टी ही क्षेत्र का विकास कर सकता है। आप सब राष्ट्रीय पार्टी से दूरी बनाएं और क्षेत्रीय पार्टी झामुमों को स्वीकर करें। वहीं विशिष्ट अतिथि सह जिला संयोजक मंडली सदस्य कमल नयन सिंह ने कहा कि भाजपा काल में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत सरकार द्वारा संचालित अबुआ आवास एक उपलब्धि है। वहीं आयोजक राजा मोहम्मद ने कहा कि कटकमसांडी प्रखंड में यह पहला कार्यकर्ता सम्मलेन है, जिसमें हजारों की संख्या मे लोगों की उपस्थिति झामुमो के प्रति प्रेम दर्शाने का काम किया है। कार्यक्रम को नीलकंठ महतो, यासीन खान, संजय गुप्ता, इजहार अंसारी, निसार अहमद, जयप्रकाश केसरी, कुमारी श्रुति पांडेय, इरशाद आलम, मो. ताहिर, कमाल कोरैशी, गेस्ट मो. मुमताज, संजय सिंह, मुकेश साहू, अर्जुन प्रसाद साहू, साहिद उर्फ राजा खान, वीरेंद्र राणा, सरफराज अहमद, कमरू जमा खान, शादाब हाशमी, मुकेश रावत, राजेंद्र राणा, महेश विश्वकर्मा सहित ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष राजा मोहम्मद व संचालन जिला कोषाध्यक्ष नईम राही ने किया। इधर सम्मेलन में ढौठवा पंचायत के मुखिया जयप्रकाश केसरी ने भाजपा का दामन छोड़कर अपने एक हजार समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। शामिल होने से पूर्व जयप्रकाश केसरी ने अपने समर्थको के साथ रैली निकाली। उनहोने बताया कि मैं बर्षो से भाजपा का सक्रिय सदस्य व अध्यक्ष रहा। मगर मुझे वह सम्मान नही मिला, जिसका मैं हकदार था। प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपमान जनक बातें सुननी पड़ती थी, जिससे आहत होकर मैं अपने तकरीबन एक हजार समर्थकों के साथ झामुमों का दामन थामना पड़ा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...