Uncategorized

*पतरातु डैम एवं भुरकुंडा नलकारी नदी घाट स्थित उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। उदयाचल गामी भगवान भास्कर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिला के पतरातु डैम सहित भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हुआ।छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर सूर्य देव को कल संध्या अर्घ्य दिया था वहीं आज उगते हुए सूर्य को उदयाचल गामी भगवान भास्कर अर्घ्य देने के साथ महापर्व सम्पन्न हुआ। आपको बताते चलें कि पतरातु डैम नलकारी नदी तट पर हजारों की संख्या मे छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी छठ घाट पहुंचे वहीं छठ पूजा युवा समिति द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने हेतु छठ व्रतियों के बीच दुध वितरण किए। विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रही। इसके अलावा पतरातु भुरकुंडा कोयलांचल के आसपास भदानीनगर और बासल क्षेत्र में भी नदियों और तालाबों पर छठ व्रती पहुंचे और भगवान आदित्य को कल संध्यकालीन अर्घ्य के साथ आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।इस दौरान पूरा क्षेत्र छठ मां के भक्तिगीतों से भक्तिमय रहा। छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई, सजावट करने के साथ ही रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। वहीं नलकारी नदी तट के निकट छठ माता के मंदिर के समक्ष 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

सिमडेगा में आक्रोश — चर्च पर हमला, हजारों ईसाई सड़कों पर: “यह मानवता पर वार है

Khabar365newsझारखंड के सिमडेगा जिले में चर्च में डकैती और धर्मगुरुओं पर हमले...

Uncategorizedझारखंडब्रेकिंग

हेमंत सोरेन ने किया बांधगाड़ी और हरिमति मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण

Khabar365newsमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली...

Uncategorized

जागृति योजना के तहत घर-घर न्याय पहुंचाना ही उद्देश्य : राजेश कुमार सिन्हा

Khabar365newsरांची : माननीय झालसा के निर्देश पर, माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्षक के मार्गदर्शन में,...

Uncategorized

बैंक मैनेजर ने दैनिक जागरण अखबार पर ठोका मानहानि का केस

Khabar365newsअदालत ने नोटिस जारी कर किया जवाब तलब रांची। रांची की सब...