Uncategorized

*पतरातु डैम एवं भुरकुंडा नलकारी नदी घाट स्थित उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। उदयाचल गामी भगवान भास्कर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिला के पतरातु डैम सहित भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हुआ।

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर सूर्य देव को कल संध्या अर्घ्य दिया था वहीं आज उगते हुए सूर्य को उदयाचल गामी भगवान भास्कर अर्घ्य देने के साथ महापर्व सम्पन्न हुआ। आपको बताते चलें कि पतरातु डैम नलकारी नदी तट पर हजारों की संख्या मे छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी छठ घाट पहुंचे वहीं छठ पूजा युवा समिति द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने हेतु छठ व्रतियों के बीच दुध वितरण किए। विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रही। इसके अलावा पतरातु भुरकुंडा कोयलांचल के आसपास भदानीनगर और बासल क्षेत्र में भी नदियों और तालाबों पर छठ व्रती पहुंचे और भगवान आदित्य को कल संध्यकालीन अर्घ्य के साथ आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।इस दौरान पूरा क्षेत्र छठ मां के भक्तिगीतों से भक्तिमय रहा।

छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई, सजावट करने के साथ ही रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। वहीं नलकारी नदी तट के निकट छठ माता के मंदिर के समक्ष 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कोतो पंचायत में कंबल वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कोतो पंचायत के शाही टांड़ तिलैया...

Uncategorized

हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: पेलावल में सुबह-सुबह छापेमारी, इलाके में हड़कंप

Khabar365news हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जैसे ही...

Uncategorized

बंद क्रेशर में चोरी मामले एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Khabar365newsहिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर स्थित सील बंद क्रेशर में चोरी की...

Uncategorized

सिमडेगा में आक्रोश — चर्च पर हमला, हजारों ईसाई सड़कों पर: “यह मानवता पर वार है

Khabar365newsझारखंड के सिमडेगा जिले में चर्च में डकैती और धर्मगुरुओं पर हमले...