Jharkhandदेश - विदेश

सिधवार से सांकी नई रेल लाइन का हुआ सीआरएस स्पीड ट्रायल मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया रेल अधिकारी
निरीक्षण के दौरान मिला विशालकाय अजगर

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के बरकाकाना: बहु प्रतिक्षित रांंची-कोडरमा वाया बरकाकाना रेल लाइन पर सिधवार से सांकी स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह आठ बजे से सीआरएस स्पीड ट्रायल शुरू हुआ। जिसमें सीआरएस शुभोमोई मित्रा, सीएओ(कंस्ट्रक्शन) एसके गर्ग, सीई (कंस्ट्रक्शन, एसई) एसके सिंह, डीआरएम धनबाद अशीष बंसल, सीनियरडीईएन(कंस्ट्रक्शन) अमित कुमार, डेप्युटी सीई (बरका) बिकेश कुमार, सीनियर डीईएन थ्री इंद्रजीत कुमार सहित अन्य शामिल हुए। इससे पूर्व सभी अधिकारी 12 बोगी के विशेष सैलून से सिधवार स्टेशन पहुंचे।

यहां स्टेशन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों ने सुबह आठ बजे मोटर ट्रॉली से सिधवार से सांकी 26.7 किलोमीटर तक नई रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल शुरू किया। इस दौरान रेल लाइन पर सिधवार सुरंग, हेहल सुरंग, कट एंड कवर सुंरग और बारीडीह सुरंग का अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्पीड ट्रायल के क्रम में ब्रिज, मोड़, विद्युतीकरण, आरओबी, आरयूबी का निरीक्षण किया। सीआरएस ट्रायल से क्षेत्र के लोगों में बढ़ी उत्सुकतासिधवार-सांकी नई रेल का सीआरएस स्पीड ट्रायल होने पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। सफलतापूर्वक ट्रायल की रिपोर्ट पर रूट पर ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी मिल जाएगी। अनुमान है कि जल्द ही इस रूट पर आम लोग भी ट्रेन की सवारी का आनंद उठा सकेंगे। बताते चलें की रांंची से सांकी स्टेशन और कोडरमा से सिधवार स्टेशन तक ट्रायल काफी पहले हो चुका है। कोडरमा से बरकाकाना होते हुए सिधवार स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन भी चल चुकी है। इधर सिधवार से सांकी रूट पर तीन सुरंगों और एक कट एंड कवर सुरंग के निर्माण का काम पूरा होने के बाद सीआरएस किया गया। कट ऑफ कमिश्नर द्वारा सीआरएस की रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी रेल मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट की गहनता पूर्वक विचार विमर्श किए जाने के बाद रेल परिचालन करने का आदेश कर दी जाएगी वहीं इस बीच विशाल अजगर मिलने पर हड़कंप मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा अजगर को किनारे किया गया।

अजगर मिलते ही मचा हड़कंप
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...