देश - विदेशब्रेकिंग

भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू 

Share
Share
Khabar365news

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सील कर दिया गया है। बिहार की 729 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, जो नेपाल से लगती है, दो माह के लिए अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू के तहत रहेगी। सीमा पार आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात किया गया है। वाल्मीकिनगर (बगहा), रक्सौल (पूर्वी चंपारण), बैरगनिया और भिट्ठामोड़ (सीतामढ़ी), जयनगर, मधवापुर और लौकहा (मधुबनी), अररिया और किशनगंज जैसे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संभावित एजेंटों की नेपाल सीमा से घुसपैठ को रोकने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

इधर, बिहार सरकार ने भी सुरक्षा की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य भर के सभी प्रशासनिक, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकारी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए उपलब्ध रहें। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय संभावित आपात स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एहतियातन लिया गया है। पूरे राज्य में चौकसी और निगरानी को बढ़ा दिया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2009 के संकल्प के मुताबिक तय हो शिक्षकों की सैलरी, 12 हफ्ते का दिया समय 

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Khabar365newsलाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन

Khabar365newsझालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान...