Jharkhand

बकाया बिजली उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन

Share
Share
Khabar365news


दस लोगो का दस हजार से अधिक बिजली बिल पर काटा गया लाइन
कटकमसांडी (हजारीबाग)शुक्रवार को कटकमसांडी बस्ती मे दस हजार से अधिक बिजली बकाया बिल को लेकर विद्युत विभाग के द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाकर दस लोगों के ऊपर कार्रवाई करते हुए बिजली का लाइन काटा गया। जिन लोगो का विद्युत कनेक्शन काटा गया, उनमे दासो ठाकुर, सामदेव ठाकुर, छोटेलाल पांडेय, महेंद्र पासवान, अशोक पासवान, महेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश पाऔडेय, मुखलाल यादव, मकसूद, मनोज कुमार पांडेय का नाम शामिल है। इनमे मनोज कुमार पांडेय ने मौके पर बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दिया गया। एसडीओ (विद्युत) दुर्गा रानी केरकेट्टा व जेई अमित कुमार के आदेश पर बिजली कनेक्शन काटी गई। इस दौरान मुमताज शाह आलम, दीपक कुमार दास, विनोद कुमार राणा, दिनेश कुमार पासवान, चंदन रविदास, कुंदन रविदास, सद्दाम हुसैन, लक्ष्मण कुमार रविदास, अभय पाठक, करण कुमार व अशोक कुमार महतो आदि बिजली कर्मी शामिल थे। बताया गया कि उक्त लोगों पर तकरीबन दो लाख 25 हजार का बिजली बिल बकाया है। बता दें कि इससे पहले भी एसडीओ ग्रामीण दुर्गा रानी द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई थी और यह अपील किया गया था कि सभी अपने बकाया बिल जमा कर दें और मीटर कनेक्शन जो नहीं लिए हैं वह जल्द से जल्द ले ले नहीं तो करवाई होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...