JharkhandRanchi

निराश्रित बच्चों का सहायता करेगा डालसा : राजेश कुमार सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

साथी, डॉन, आशा, संवाद और जागृति योजना पर दिया गया जोर।
पीएलवी काजल कुमारी व अनिल ठाकुर ने 13 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।


रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में, डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में विधिक जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 08.09.2025 को बुढ़मू प्रखंड के कस्तुरबा गांधी आवासीय स्कूल एवं सिदरोल गांव में नालसा योजना साथी, डॉन, आशा, जागृति एवं संवाद पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुढ़मू प्रखंड में डिप्टी एलएडीसी, राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी काजल कुमारी, दीपक मुंडा, अनिल ठाकुर, बंधु उरांव, सादिक अली व अन्य उपस्थित थे।


डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा सर्वप्रथम के.जी.वी.के मांडर में छात्राओं से अवगत हुए एवं लिगल लिट्रेसी क्लास भी लिये। बच्चों को उनके अधिकार और कर्त्तव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नालसा द्वारा संचालित योजना साथी, आशा, डॉन, जागृति एवं संवाद पर जानकारी दिये और उक्त योजनाओं से मिलनेवाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची एवं वहां से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। श्री सिन्हा ने नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर फोकस किये।


उन्होंने कहा कि माननीय नालसा द्वारा संचालित साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों को मदद पहुंचाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची प्रयासरत है। आपके ईद-गिर्द अगर कोई असहाय निराश्रित बच्चा दिखें तो अविलम्ब डालसा कार्यालय में सूचित करें ताकि उन्हें मदद पहुंचाया जा सके। नालसा स्कीम ‘डॉन’ पर फोकस करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशा के सेवन से दूर रखें, नशा से तन-मन-धन की हानि होती है तथा युवक अपराध की ओर बढ़ते है।


पीएलवी अनिल ठाकुर व काजल कुमारी ने आशा योजना के तहत बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या, जॉब कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि की जानकारी दी। पीएलवी सादिक अली व बंधु उरांव ने नालसा 10 स्कीम यथा तृप्ती, चेतना, आत्मनिर्भरता, निरोगी भव, शक्ति, चेतना, मानवतावात्सल्य सहयोग के बारे जानकारी दी। पीएलवी ने आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी फोकस किया कहा कि वादकारी उक्त तिथि को अपने वादों का निस्तारण करा सकते है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...