JharkhandRanchi

ईटकी प्रखंड के मोरो बस्ती सियारटेली में डालसा का डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम।

Share
Share
Khabar365news

सुलह से होगा वादों का निस्तारण : उमेश कुमार

पीएलवी ने दी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी।
डायन बिसाही, बाल श्रम एवं बाल विवाह पर उमेश कुमार ने किया फोकस।
रांची : डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम को जारी रखते हुए ईटकी प्रखण्ड के ईटकी बाजार टांड़ में ‘‘विधिक सेवा आपके द्वार’’ कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी उमेश कुमार, बेबी देवी, संगीता देवी, रिना लिंडा, शंकर साहू, अजय कुमार गोप, उमेश कुमार, राकेश मिश्रा एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
उमेश कुमार ने आगमी 10 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं, जिससे आपको समय व धन की बचत होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
इसके अलाव बेबी देवी एवं संगीता देवी ने बाल विवाह, डायन बिसाही, बाल श्रम एवं नशा उन्मूलन पर भी चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशा न करने की सलाह दी कहा कि नशा से बचे और सारा समय अपने भविष्य को संवरने में लगाये। बाल विवाह अपराध हैं, इसमें सजा का भी प्रावधान है। किसी भी महिला या पुरुष को डायन-बिसाही कहकर संबोधित करना भी अपराध के दायरे में ही आता है। उन्होंने थाना में नये पीएलवी की नियुक्ति के काम पर भी चर्चा किये और नालसा टॉल फ्री नम्बर के बारे में भी जानकारी दी।
पीएलवी संगीता देवी और रिना लिंडा ने नालसा के 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी। बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषय के संबंध में न्याय प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी। उमेश कुमार ने ग्रामीणों को डालसा के तरफ से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी बताया।
अंत में पीएलवी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जाना और समस्याओं के निबटारा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में आवेदन देने की बाते कहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...