Jharkhand

*भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल में ईद मिलन समारोह पर डांस और कव्वाली से बिखरी ईद की खुशियां।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में आज ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए नन्हें-मुन्हें बच्चे कुर्ता पायजामा पठानी टोपी, घाघरा-चुनरी में डांस और कव्वाली से बिखरी ईद की खुशियां।

इस बीच बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पूर्व नाजिया तौहीद और सोनम खातून ने बच्चों को ईद त्योहार के महत्व के बारे में बताया।इस अवसर पर छोटे बच्चों ने ईद की खुशियों पर आधारित गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि लड़के-लड़कियों की टोली ने कव्वाली के माध्यम से ईद की खुशियां बताई।अपने संदेश में स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि ईद भाईचारा और सौहार्द्र का प्रतीक है। यह गिले-शिकवे भूलकर समाज को एक होने की प्रेरणा देता है। हमारे पर्व-त्योहार देश की सभ्यता, संस्कृति व सौहार्द्र को और मजबूत बनाते हैं।प्राचार्य विवेक प्रधान ने प्रेमचंद द्वारा लिखित ईदगाह कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि यह कहानी बाल मनोविज्ञान को गहनता से दर्शाती है। एक छोटा सा बालक भी विषम परिस्थितियों में परिपक्व हो जाता है।इंसान को इंसानियत के लिए अपनी इच्छाओं का त्याग करने लिए सदैव तैयार रहना चाहिए, जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो सके।ईद मिलन के अंत में बच्चों और शिक्षकों ने सेवई का लुत्फ उठाया।आयोजन को सफल बनाने में नदीम अहमद, मम्पी पॉल, रीता राय, अनन्या कुमारी, प्रीति कुमारी, दिव्या कुमारी आदि का योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...