BreakingCrimeJharkhandRanchi

रातू थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहू ने बुजुर्ग सास और जेठ की बेरहमी से की पिटाई, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Share
Share
Khabar365news

रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में एक बहू अपनी बुजुर्ग सास और जेठ के साथ बेरहमी से मारपीट करती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी महिला, जिसकी पहचान सीमा वर्मा के रूप में हुई है, अचानक अपनी सास रेणु वर्मा पर हमला कर देती है। सीमा ने बुजुर्ग सास की गर्दन पकड़कर उन्हें जोरदार धक्का दिया और पलंग पर पटक दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला खुद को बचाने की कोशिश करती दिख रही हैं।


घटना के दौरान जब महिला के जेठ रमन वर्मा बीच-बचाव के लिए पहुंचे और पुलिस को फोन करने लगे, तो आरोपी महिला उन पर भी हमलावर हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा वर्मा ने पहले लोहे की रॉड और फिर क्रिकेट बैट से अपने जेठ की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।


यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग पारिवारिक विवादों के इस हिंसक रूप को लेकर हैरान हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।


फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना ने एक बार फिर बुजुर्गों की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के मामलों पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...