BreakingJharkhand

हरियाणा को हराकर झारखंड की बेटियों ने जीता जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का स्वर्ण

Share
Share
Khabar365news

झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, टीम ने 1 से 12 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर खेल प्रेमियों को खास तोहफा दिया। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी हरियाणा को 2-1 से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष खिताब अपने नाम किया। मैच के 10वें मिनट में टीम की स्टार फॉरवर्ड स्वीटी डुंगडुंग ने शानदार गोल करते हुए झारखंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोल था, जिससे वह सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। दो मिनट बाद शांति कुमारी ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

हालांकि 52वें मिनट में हरियाणा की कीर्ति ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन झारखंड की रक्षापंक्ति ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बढ़त को अंत तक बरकरार रखा।

गौरतलब है कि झारखंड की टीम इससे पहले 2024, 2019 और 2018 में भी विजेता रह चुकी है। इस वर्ष राज्य की महिला हॉकी टीम ने सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर – तीनों वर्गों में चैंपियन बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हॉकी झारखंड और राज्य खेल विभाग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे झारखंड के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...