BreakingCrimeNationalPakistanदेश - विदेश

दाऊद के ठिकाने का चला पता, करांची के डिफेंस एरिया में छिपा है अंडरवर्ल्ड डॉन

Share
Share
Khabar365news

NIA ने सितंबर 2022 में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह का बयान रिकॉर्ड किया था, जिसमे बेहद चौकानें वाले खुलासे हुए है। NIA ने दाऊद इब्राहिम और D कंपनी से संबंध रखने के मामले में कुछ वक्त पहले मुंबई में बड़े पैमाने पर कारवाई की थी। इसमें कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए थे। इसी मामले से जुड़ा दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह इब्राहिम पारकर का वो स्टेटमेंट लगा है जो उसने NIA की पूछताछ में दिया था। इस दौरान अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम कराची के डिफेंस एरिया में छिपा है। अलीशाह के बयान के मुताबिक दाऊद इब्राहिम अब करांची के डिफेंस एरिया में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास रहता है। अलीशाह ने ये भी बताया है कि दाऊद इब्राहिम ने दूसरी शादी कर ली है। दाऊद इब्राहिम की ये दूसरी पत्नी पाकिस्तान के ही एक पठान परिवार से है। हालांकि NIA के सूत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम यही बात बताता रहा है कि दूसरी शादी करने के लिए उसने अपनी पहली पत्नी महजबीन को तलाक़ दे दिया है लेकिन अलीशाह के बयान के मुताबिक ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

पहली पत्नी महजबीन भारत में बैठे रिश्तेदारों के संपर्क में :

NIA को दिए बयान में अलीशाह ने बताया है कि अलीशाह की दाऊद इब्राहिम की पहली पत्नी महजबीन से मुलाक़ात जुलाई 2022 में दुबई में हुई थी। तभी अलीशाह को दाऊद इब्राहिम की दूसरी शादी की बात पता चली थी। अलीशाह के मुताबिक दाऊद इब्राहिम की पहली पत्नी महजबीन ही हर त्यौहार, हर मौके पर भारत में बैठे रिश्तेदारों के संपर्क में व्हाट्सप्प कॉल के ज़रिए जुड़ी रहती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...