jamshedpurझारखंडब्रेकिंग

UCIL के विस्थापितों की DC ने सुनी समस्याएं, टेलिंग पॉन्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के चाटीकोचा गांव का दौरा किया। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना। निरीक्षण के दौरान डीसी ने ग्रामीणों की ओर से उठाये गये मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए प्रखंड प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी  दिये।

निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने यूसीआईएल (UCIL) से संबंधित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों को अबतक मुआवजा राशि नहीं मिली है और न ही उन्हें रोजगार मिला है। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन कर्मियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाये तथा जिनके आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, उनकी प्रक्रिया में तेजी लायी जाये। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि रोजगार के अभाव में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन गयी है।

पेयजल और स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता
ग्रामीणों ने गांव में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। उन्होंने यह भी बताया कि गांव से सटे टेलिंग पॉन्ड के कारण हवा में उड़ने वाले यूरेनियम कचरे के धूलकण से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। चाटीकोचा के ग्रामीणों ने बेनशोल में प्रस्तावित पुनर्वास पर सहमति जतायी और डीसी से जल्द कार्रवाई की मांग की। 

टेलिंग पॉन्ड का निरीक्षण कर लिए तथ्यों की जानकारी
गांव का निरीक्षण करने के उपरांत डीसी ने टेलिंग पॉन्ड का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि यह टेलिंग पॉन्ड कई बार ओवरफ्लो करता है, जिससे आसपास का जलस्रोत प्रदूषित होता है। गर्मी के दिनों में उड़ने वाले धूलकण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते हैं। डीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और सभी बिंदुओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...