झारखंडब्रेकिंग

DC ने वज्रपात सुरक्षा रथ को दिखाई हरी झंडी, बोले- बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

Share
Share
Khabar365news

जिलेवासियों को वज्रपात से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए डीसी कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले एहतियाती उपायों की जानकारी दी जाएगी। डीसी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक वज्रपात सुरक्षा से संबंधित संदेश पहुंचाना है, ताकि जनहानि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले प्रमुख सावधानियां:

  • आंधी-तूफान या बारिश के दौरान खुले मैदान, ऊँचे पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों।
  • मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
  • खेतों में काम कर रहे किसान तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ।
  • घर में रहते हुए बिजली के उपकरण, टीवी, फ्रिज आदि बंद कर दें।
  • खुले स्थान में अचानक फँस जाने पर दोनों कानों को बंद कर झुककर बैठें, लेटें नहीं।
  • सड़क पर होने पर तुरंत किसी भवन के अंदर शरण लें। बिजली के गर्जन सुनाई देने के बाद कम से कम 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर बने रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...