झारखंडब्रेकिंग

सरायकेला में जंगली हाथी की रहस्यमयी मौत, खेत में मिला शव

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आमडाबेड़ा गांव में एक जंगली हाथी की रहस्यमय मौत हो गयी। यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था और कई दिनों से आसपास के गांवों में घूम रहा था। गुरुवार सुबह जब गांव के किसान खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक हाथी खेत में पड़ा हुआ है और कोई हरकत नहीं कर रहा। यह नजारा देखकर ग्रामीण चौंक गए और तुरंत नीमडीह पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधि और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। 

सूचना मिलते ही चांडिल से वन विभाग की टीम, वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि रंजन के नेतृत्व में गांव के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि मरने वाला एक नर हाथी है, लेकिन उसकी मौत का कारण फिलहाल साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी। वन अधिकारी के अनुसार, इलाके में करीब 18 हाथियों का झुंड पिछले कुछ समय से सक्रिय है। मृत हाथी इसी झुंड से बिछड़ गाय था और आमडाबेड़ा, होदागोडा, कुशपुतुल, बाना, सीमा और गुंडा गांवों के आसपास देखा जा रहा था। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...