Jharkhand

Giridih: रेलवे लाइन किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

Giridih गिरिडीह : जमुआ-चितरडीह मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक अधेड़ का शव मिला. जमुआ थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव उठाकर थाना ले गई. शव की पहचान प्रखंड के काजीमगहा निवासी मो. वारिश के रूप में हुई. पुलिस जमुआ के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक की पत्नी रबुआ खातून ने थाना में आवेदन देकर मो. वारिश की हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की. आवेदन में कहा है कि मो. वारिश मंगलवार की सुबह 10 बजे सिलाई का काम करने जमुआ गया था. रात में घर नहीं पहुंचने पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला. बुधवार की सुबह रेलवे लाइन किनारे उसका

शव मिला. पत्नी ने बताया कि लोगों से पता चला कि वारिश के साथ मंगलवार को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रहने वाले सूरज डोम, अजय डोम, कुंदन डोम व प्रेम डोम व दो अज्ञात लोगों को देखा गया था. उन लोगों के साथ उसके पति ने जमुआ से एक पल्सर बाइक खरीदी थी, जिसको लेकर कुछ विवाद हुआ था. उन लोगों ने ही उसके पति की हत्या की है. इस बाबत जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेने का दावा किया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...