BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के करीब 100 लोग दुबई में फंसे, सरकार से लगाई सुरक्षित निकासी की गुहार

Share
Share
Khabar365news

दुबई में हालिया हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। एयरपोर्ट बंद होने की वजह से झारखंड के करीब 100 लोग वहां फंस गए हैं। ये सभी एक निजी कंपनी के कॉर्पोरेट टूर पर दुबई गए थे। अचानक बदले हालात के कारण उनकी वापसी टल गई है और अब वे डर और अनिश्चितता के बीच होटल में ठहरे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह समूह झारखंड के रांची, जमशेदपुर, पलामू, गिरिडीह, चतरा और खूंटी जिलों से गया था। इनमें कंपनी के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि कई लोग अपने परिवार के साथ भी शामिल थे। यह यात्रा जहां एक ओर घूमने और साथ समय बिताने का अवसर थी, वहीं अब चिंता का कारण बन गई है।

फंसे हुए लोगों में से रांची के एक व्यक्ति ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गुप्त रखते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में होटल की बालकनी से दूर धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। उन्होंने बताया कि वे 28 तारीख को अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से रांची लौटने वाले थे, लेकिन इसी दौरान हमले शुरू हो गए और एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। बाद में उन्हें किसी तरह दुबई लाकर होटल में ठहराया गया। उनका कहना है कि होटल के भीतर वे सुरक्षित हैं, लेकिन आसपास हो रही घटनाओं से दहशत का माहौल है।

फंसे लोगों ने भारत सरकार से सुरक्षित निकासी की अपील की है। इधर, झारखंड में उनके परिजन लगातार संपर्क में बने हुए हैं और सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं। सभी की निगाहें अब केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित स्वदेश लाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...