Jharkhand

Dhanbad: तालाब किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

Dhanbad धनबाद : निरसा थाना अंतर्गत बेनागोरिया पंचायत के जोगीतोपा गांव में तालाब के किनारे शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. शव की पहचान जोगीतोपा गांव के ही किशन दास के रूप में हुई है. मृतक की मा ने बताया कि उसके लड़के को उसी गांव के गणेश, रंजीत और भागाबांध के दिनेश नामक व्यक्ति ने सोमवार की रात में घर से बुलाकर ले गया था. मां ने बताया कि सुबह सूचना मिली की उनके बेटे का शव तालाब किनारे पड़ा है. इस मामले पर परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे है. बताते चलें कि मृतक उस परिवार का एकमात्र कमाई का जरिया था. मृतक की तीन छोटी छोटी पुत्रिया हैं. अब इनका परिवार कैसे चलेगा, यह परिवार के सामने बड़ा संकट है. शोकाकुल परिजन सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. दूसरी और पुलिस सभी आरपियों के घर जाकर तलाशी कर रही है. पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...