Jharkhand

राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा, हेमंत कैबिनेट की बैठक में इन 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Share
Share
Khabar365news

रांची : आज की कैबिनेट की बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर सहमति दी गयी है। बात दें कि आज सीएम हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनने के बाद कैबिनेट की तीसरी बैठक हुई। इसमें राज्य सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ाने पर मंजूरी दी गयी। साथ ही पेंशन धारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की गयी है।
शेष अहम प्रस्ताव जिनपर मंजूरी मिली है, वो इस प्रकार हैं –

  • एजी की रिपोर्ट को विधानसभा में रखने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
  • राज्यपाल के अभिभाषण को घटनोत्तर मंजूरी मिली।
  • पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत मेरु के लिए राशि की मंजूरी मिली है।
  • डॉ तुलसी महतो को प्रमोशन देने पर सहमति बनी।
  • छठी विधानसभा के पहले सत्र के सत्रावसान को मंजूरी दी गयी।

एक अन्य खबर के मुताबिक दिनांक 15.11.2000 से झारखण्ड गृह रक्षक (स्वयंसेवक) नियमावली, 2014 के लागू होने के पूर्व कर्त्तव्य के दौरान मृत गृहरक्षकों के आश्रितों को मानवीय आधार पर एवं विशेष परिस्थिति में नियमों को शिथिल किया गया है। इस मामले में अनुकंपा के आधार पर एकबारगीय (Onetime) व्यवस्था के तहत् होमगार्ड के रूप में नवनामांकन के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी कैबिनेट के अनुमोदन के लिए संलेख प्रारूप पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...