JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री से रूफटॉप पर चल रहे बार को बंद करने की मांग

Share
Share
Khabar365news

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रूफटॉप में चल रहे बार पर कार्रवाई करते हुए बंद करने की मांग की गई है।
रोहित सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि रांची शहर में 33 बार अवैध रूप से रूफटॉप में चल रहे हैं। इन अवैध बारों पर कार्रवाई करते हुए बंद करने का निर्देश हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध
विभाग को दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग अवैध बारों को भी वैध करने के प्रयास में लगे हुए हैं। पूरा नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग अवैध रूप से बार का संचालन कर शराब बेचने वाले को लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में राजधानी के 33 अवैध बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंद कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे। ताकि रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद् निषेध विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध बार को वैध करने के प्रयास को रोका जा सके

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...