JharkhandPoltical

BJP ऑफिस के बाहर कुशवाहा समाज का प्रदर्शन, शशिभूषण मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

Share
Share
Khabar365news

Ranchi :   झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के अंदर खींचतान की तस्वीरें सामने आने लगी है. एक तरफ पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय समीक्षा बैठक चल रही है. वहीं दूसरी तरफ कार्यालय के बाहर कुशवाहा समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कुशवाहा समाज के विधायक शशिभूषण मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर वे यह जताने की कोशिश की कि पार्टी में कुशवाहा समाज का प्रतिनिधित्व मजबूत होना चाहिए.

झारखंडी पर्यटन स्थल

हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के सुर तेज

इधर भाजपा के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि विधायक शशिभूषण मेहता के समर्थकों ने कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया, ताकि पार्टी पर दबाव बनाया जा सके. पार्टी सूत्रों का कहना है कि हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के सुर तेज हो गये हैं. नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर भी खींचतान बढ़ गयी है. इस विरोध-प्रदर्शन ने पार्टी के भीतर नेतृत्व के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी है. भाजपा की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...