हजारीबाग

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कटकमसांडी एवं बड़कागांव के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया

Share
Share
Khabar365news

दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से आज शनिवार को कटकमसांडी एवं बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पंडालों की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया और आयोजकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही का कोई गुंजाइश न हो इस बात का आयोजन समिति विशेष ख्याल रखे। उन्होंने आयोजकों को पंडालों को मजबूत एवं सुरक्षित ढंग से तैयार करने का निर्देश दिया ताकि बारिश या तेज हवा की स्थिति में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएं, जिससे भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही, बिजली के तारों को ढककर रखने एवं अग्निशमन के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा की विशेष तैयारी की गई है और पुलिस बल के साथ-साथ प्रशिक्षित वॉलेंटियर भी भीड़ नियंत्रण में मदद करेंगे।

दोनों अधिकारियों ने पंडाल आयोजकों से अपील की कि वे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में टैक्स बकायेदारों पर सख्ती, 48,379 वाहन मालिकों को नोटिस

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग जिले के 48379 गाड़ियों से समय पर रोड टैक्स...