JharkhandLohardaga

उपायुक्त ने लोहरदगा सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,डॉक्टर सिविल सर्जन का पाया लापरवाही

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

समय पर अस्पताल पहुंचे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी: डॉ ताराचंद

लोहरदगा । उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आज जिला के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश चिकित्सक अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार मौजूद नहीं थे। मेडिकल कचरा का प्रबंधन बेहतर नहीं था। जो दवाइयां चिकित्सक ने मरीज को लिखी वह अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र में नहीं मिली। ओपीडी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। इस संबंध में सिविल सर्जन लोहरदगा और अस्पताल प्रबंधक को व्यवस्था में सुधार के सख्त निर्देश दिये। साथ ही, उपायुक्त ने कहा कि जो रोस्टर चिकित्सकों का है उसके अनुसार चिकित्सक मौजूद रहें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। चिकिस्कों के समय पर नहीं रहने पर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में आइसीयू, ऑपरेशर थिएटर, आयुष्मान भारत की स्थिति, ड्रेसिंग रूम, फिजियोथेरेपी, आंख व दंत चिकित्सक वार्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर, आंख/कान/गला विशेषज्ञ वार्ड, हड्डी रोड विशेषज्ञ वार्ड, ब्लड बैंक, मेटरनल वार्ड, शिशु वार्ड, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर, लैब, ऑक्सीजन प्लांट, अस्पताल परिसर स्थित जर्जर भवनों, जन औषधि केंद्र आदि का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक में विभिन्न ब्लड गु्रपों के खून की उपलब्धता के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कॉलेज, समाहरणालय परिसर आदि स्थानों पर आयोजित कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। जन औषधि केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परिसर में जो भी पुराने जर्जर भवन है उन्हें जर्जर घोषित करते हुए उसकी जगह पार्किंग का एरिया बनाये जाने का निदेश दिया गया।

आज इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी, अस्पताल प्रबंधक, डीपीएम नाजिश अख्तर समेत अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...