Jharkhand

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण,दिए कई निर्देश

Share
Share
Khabar365news

वार्डवार निरिक्षण कर रोस्टर के आधार पर चिकित्सकों की उपलब्धता की ली जानकारी

उपायुक्त नैंसी सहाय ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के क्रम में डीडीसी प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद रही। निरीक्षण दौरान उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। उपायुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मेडिसीन ओपीडी, मनोरोग विभाग, स्किन विभाग, ईएनटी ओपीडी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, दंत विभाग, ब्लड बैंक, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट समेत गायनी ओटी का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डो में तय चिकित्सकों के समयवार रोस्टर ड्यूटी के अनुसार उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबन्धक से बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आवश्यक उपकरणों का आकलन कर उन सामग्रियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा की प्रशासन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिए हरसंभव मदद को तैयार है, डीएमएफटी मद से पूर्व में ही चिकित्सकों के गैप को भरने के प्रयास किए है जो आगे भी जारी रहेगें।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि जिला का प्रमुख अस्पताल होने के नाते दूर दराज के ग्रामीण बेहतर इलाज के लिए आते है इसलिए उन्हे उचित चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराए।
शिशु वार्ड में बाह्य श्रोत से कार्यरत नर्स को आवश्यक प्रशिक्षण देकर उन्हे दक्ष करने का निर्देश दिया।
उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिशु केयर यूनिट के साथ साथ होम गार्ड के सुरक्षा कर्मियों को अपने स्थान पर तैनात रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने मेडिकल, सर्जिकल वार्ड का भ्रमण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं को देखा।
इस दौरान डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, सिविल सर्जन, अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...